धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट, फरसाबाहर

मौसम का दिखा महातांडव! आकाशीय बिजली गिरने से हुई पांच भैंस की दर्दनाक मौत सराइटोली

मंगलवार की दोपहर को तुमला थाना अंतर्गत ग्राम सराईटोली में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज गरज, आंधी और बिजली की गड़गड़ाहट के बीच हुए हादसे में एक पशुपालक सुबल साय की पांच भैंस की मृत्यु हो गई, घटना मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे की है, जब सराईटोली ग्रामीण ने देखा तो तुरंत पशुपालक क़ो इस घटना की जानकारी दी, ग्रामीणों ने बताया की भैंस अन्य भैंसों के साथ नदी के पास घास चर रही थी। इसी दौरान अचानक तेज बादल गरजे और आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे पांच भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!