अवैध प्रवासियों एवं संदिग्ध किरायेदारों की जांच हेतु जशपुर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान,कुनकुरी में बाहर से आकर रह रहे 32 व्यक्तियों के दस्तावेजों की की गई जांच,

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

फिंगर प्रिंट लेकर तैयार किया जावेगा डेटा बेस, रखी जावेगी सतत निगरानी
पुलिस की मकान मालिकों से अपील, किरायदारों से संबंधित जानकारी दस्तावेज सहित संबंधित थाने में ,करे जमा, पुलिस करेगी किरायेदारों का सत्यापन,
किरायदारों की सूचना नहीं देने पर मकान मालिकों के विरुद्ध होगी विधि सम्मत कार्यवाही*
चार मकान मालिकों के विरुद्ध किराएदारों से संबंधित जानकारी नहीं देने पर की गई, वैधानिक कार्यवाही,
जिले के कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने व अपराध की रोकथाम हेतु ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर रविवार सुबह पांच बजे से कुनकुरी में अवैध प्रवासियों व संदिग्ध किरायदारों की जांच हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस के द्वारा संपूर्ण कुनकुरी टाउन में 32 बाहरी व्यक्तियों की पहचान की गई, जो कि पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश व झारखंड से आकर किराएदार के रूप में रह रहे थे, जिनमें से अधिकांश व्यक्ति फेरी लगाने व ठेका मजदुर के रूप में कार्य करते हैं। पुलिस के द्वारा उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड, जैसे अन्य दस्तावेजों की जांच की गई, दस्तावेजों की सत्यता के संबंध में जांच प्रक्रिया जारी है। पुलिस के द्वारा सभी बाहरी व्यक्तियों का फिंगरप्रिंट, लेकर डेटाबेस भी तैयार किया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य उन बाहरी व्यक्तियों की पहचान करना है जो कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे किराए के मकान में रह रहे हैं, जिनके द्वारा कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न किया जा सकता है।
पुलिस ने मकान मालिकों से अपील की है कि, नए किरायेदार को मकान देने के पूर्व उनके समस्त जानकारी व पहचान दस्तावेज, पुलिस द्वारा जारी किए गए फार्म में भरकर संबंधित थाने में अवश्य जमा करें, पुलिस के द्वारा किराएदारों का सत्यापन किया जावेगा व निगरानी रखी जावेगी। यदि मकान मालिक किराएदारों की जानकारी संबंधित थाने में जमा नहीं करता है व किराएदार किसी अपराध में सम्मिलित पाया जाता है तब संबंधित मकान मालिक के विरुद्ध पुलिस के द्वारा कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस ने किराएदारों के संबंध में जानकारी थाने में नहीं देने पर, चार मकान मालिकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है, उनके नाम क्रमशः:- 1. मो. तैयब अली, उम्र 59 वर्ष निवासी आजाद मोहल्ला, कुनकुरी।
2. लखनलाल, उम्र 54 वर्ष, निवासी, बेंदराभदरा, कुनकुरी।
3. रफीक खान, उम्र 52 वर्ष, निवासी सुखबाशु पारा, कुनकुरी।
4. तबरेज हुसैन, उम्र 31 वर्ष, निवासी इस्लाम नगर, कुनकुरी।
अवैध प्रवासियों व संदिग्ध व्यक्तियों के जांच के दौरान एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद कुमार मंडावी, थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक श्री राकेश कुमार यादव , उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार साहू व थाना कुनकुरी पुलिस स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि अवैध प्रवासियों के संबंध में जांच पड़ताल हेतु, जशपुर पुलिस का जो अभियान चल रहा है, उसके तहत आज कुनकुरी में अभियान चलाया गया, दस्तावेजों की जांच की जा रही है, कुछ मकान मालिक जो किराएदारों की जानकारी नहीं दिए थे ,उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जावेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!