अवैध व अनाधिकृत रूप से रह रहे प्रवासियों के विरुद्ध फरसाबाहर पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान,

फरसाबाहर :-

पश्चिम बंगाल व झारखंड से आकर फरसाबाहर क्षेत्र में रह रहे,31 प्रवासियों की दस्तावेजों की गई जांच, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने व अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस के द्वारा लगातार अवैध व अनाधिकृत रूप से रह रहे प्रवासियों की जांच हेतु सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में अवैध व अनाधिकृत रूप से रह रहे प्रवासियों के विरुद्ध फरसाबाहर पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान,पश्चिम बंगाल व झारखंड से आकर फरसाबाहर क्षेत्र में रह रहे,31प्रवासियों की दस्तावेजों की गई जांच,
इसी क्रम में दिनांक 16.05.25 को फरसाबाहर पुलिस के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में 31 प्रवासियों के आधार कार्ड, पेन कार्ड जैसे पहचान दस्तावेजों की जांच की गई, व सभी प्रवासियों की फिंगर प्रिंट डाटा एकत्रित किए गए हैं, दस्तावेजों की सत्यता के संबंध में पुलिस की प्रक्रिया जारी है। ये प्रवासी पश्चिम बंगाल व झारखंड से आकर फेरी व ठेका मजदुर के रूप में कार्य कर रहे हैं।
पुलिस के द्वारा मकान मालिकों को भी हिदायत दिया गया है कि उनके यहां रहने वाले किरायदारों की जानकारी थाने में देना आवश्यक है, जिससे कि पुलिस के द्वारा किराएदारों का सत्यापन किया जा सके,। मकान मालिकों के द्वारा किराएदारों की जानकारी थाने में नहीं देने पर, यदि उसका किरायेदार किसी अपराध में सम्मिलित पाया जाता है, तो पुलिस के द्वारा मकान मालिकों के खिलाफ भी सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!