शहरी और ग्रामीण इलाकों में वट सावित्री पूजा की धूम, सुहागिनों ने की पति की लंबी उम्र की कामना

oplus_0

#जशपुर / #अंकिरा
पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए सुहागिन महिलाओं ने की वट-सावित्री पूजा शहरी इलाका सहित ग्रामीण इलाकों में सोमवार की सुबह 10 बजे वट-सावित्री पूजा की, अंकिरा क्षेत्र के पेटामारा, भालूमुण्डा सहित लावकेरा में ग्रामीण इलाकों में सोमवार को वट-सावित्री पूजा की धूम मची रही। सोमवार सुबह से ही सुहागिन महिलाएं स्नान-ध्यान कर नए कपड़े पहनकर पूजा की सामग्री लेकर वट वृक्ष के पास गई और विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा कर पति के दिर्घायु होने और सुखी वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। इसके साथ ही वट वृक्ष के पास सुहागिन महिलाओं ने पुरोहित से वट-सावित्री व्रत से संबंधित कथा भी सुनी। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदुर लगाकर सदा सुहागन रहने की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर धूप, दीप, अगरबत्ती जलाते हुए बरगद के पेड़ पर फल चढ़ाकर वट वृक्ष के चारों तरफ घुमते हुए वट वृक्ष को रक्षा सूत्र से बांधी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!