जशपुर पुलिस का ऑपरेशन अंकुश: दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, 12 साल पुराने हत्या-रेप केस में मुंबई से आरोपी धराया

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow
Oplus_131072

जशपुर पुलिस:ऑपरेशन अंकुश जारी,अलग अलग मामलों में लंबे समय से फरार दो आरोपी आए पुलिस की गिरफ्त में,हत्या व रेप के मामले में फरार आरोपी को बारह साल बाद, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुंबई (महाराष्ट्र) जाकर धर दबोचा।एक अन्य बलात्कार के मामले में तीन साल से फरार आरोपी फ़ैज़ भी आया पुलिस की गिरफ्त में,
दोनों मामले थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत, पहले मामले में हत्या व बलात्कार के लिए थाना कुनकुरी में भा. द. वि. की धारा 456,365,376,302 व 34 तहत व दूसरे मामले में बलात्कार के लिए भा. द. वि. की धा धारा363, 366,450,294,506, व 376(2)(N) तथा पोस्को एक्ट की धारा 4,5(ठ),6,17,अपराध पंजीबद्ध

*➡️नाम गिरफ्तार फरार आरोपी:- 1.वर्ष2013 से फरार मुंबई से लाए गए आरोपी:- घटना के समय विधि से संघर्षरत बालक*
*2. बलात्कार के मामले में गिरफ्तार फरार आरोपी:- मोहम्मद फैज अकरम उम्र 22 वर्ष*

— 00—
➡️ जशपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन अंकुश के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में, पुराने प्रकरणों के लंबे समय से फरार आरोपियों की धर पकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत थाना कुनकुरी पुलिस को हत्या व बलात्कार के मामले में लगभग 12 वर्ष से फरार एक आरोपी को मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, साथ ही थाना कुनकुरी के ही एक अन्य बलात्कार के मामले में तीन साल से फरार आरोपी को भी पुलिस ने आजाद मोहल्ला कुनकुरी से गिरफ्तार कर लिया है।
➡️ मुंबई से गिरफ्तार कर लाए गए,12 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी के मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वर्ष 2013 में थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थीया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 01.09.2013 को प्रार्थिया व उसकी मां मृतिका पतंगी बाई घर में अकेले थे, कि रात्रि करीबन 11.30 बजे अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा घर का दरवाजा को जबरन खुलवाया गया व घर के बल्ब को फोड़ कर अंधेरा कर, प्रार्थिया व उसकी मां को घर से निकालकर बाहर ले जाया गया, तथा प्रार्थिया से दुष्कर्म किया गया व प्रार्थिया की मां मृतिका पतंगी बाई को घर से बाहर लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर ले जाकर प्रार्थिया की मां मृतिका पतंगी बाई की गला रेतकर हत्या कर दी गई।
➡️ रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में भा.द. वि. की धारा 456,365,376,30 व,34 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।
*➡️ विवेचना दौरान पुलिस को पता चला था कि उक्त घटना को जादू टोना के शक पर अंजाम दिया गया था। गांव का ही एक आरोपी रामलाल विश्वकर्मा, मृतिका पतंगी बाई के ऊपर जादू टोना का शक करता था, उसे शक था, कि उसके बड़े भाई, व भाभी की मृत्यु, मृतिका पतंगी बाई के जादू टोने की वजह से ही हुई है, और उसकी पत्नी भी जादू टोने की वजह से ही बीमार रहती है, जिस पर आरोपी रामलाल विश्वकर्मा ने अपने साथी सतीश विश्वकर्मा के साथ मिलकर मृतिका पतंगी बाई की हत्या करने की योजना बनाई, इस बावत उनके द्वारा ग्राम खालीजोर(झारखंड) के एक आरोपी गुंजन खेस से संपर्क कर मृतिका पतंगी बाई की हत्या करने के लिए 80 हजार रु नगद दिया गया था, दिनांक 01.09.2013 को आरोपी गुंजन खेस अपने साथी, अनुरंजन लकड़ा, प्रफुल्ल लकड़ा, सुमन खेस, असीम खेस , नेल्सन खेस व एक नाबालिक विधि से संघर्षरत बालक के साथ , पीड़िता के घर में आए व पीड़िता की मां मृतिका पतंगी बाई की गला रेत कर हत्या कर दी गई तथा पीड़िता प्रार्थिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।
➡️ पुलिस के द्वारा मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल सात आरोपियों क्रमशः 1. रामलाल विश्वकर्मा 2. सतीश विश्वकर्मा 3.गुंजन खेस 4. अनुरंजन लकड़ा 5. प्रफुल्ल लकड़ा 6. सुमन खेस व 7. असीम खेस को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में दो आरोपी क्रमशः नेल्सन खेस व घटना के समय विधि से संघर्षरत नाबालिक बालक घटना दिनांक से फरार थे, पुलिस के द्वारा उनकी लगातार पतासाजी की जा रही है। पता साजी के दौरान पुलिस को मालूम चला कि फरार आरोपी नेल्सन खेस की वर्ष 2015 में ही मृत्यु हो गई थी तथा विधि से संघर्षरत नाबालिक बालक फरार चल रहा था। जिसे पुलिस के द्वारा चिन्हित कर लिया गया था।
*➡️ ऑपरेशन अंकुश के तहत पुलिस के द्वारा जब,घटना दिनांक से फरार चल रहे विधि से संघर्षरत बालक के बारे पता साजी की जा रही थी, तब पुलिस को मुखबीर के जरिए व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से फरार आरोपी विधि से संघर्षरत बालक के मुंबई महाराष्ट्र में होना पता चलने पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु , मुंबई (महाराष्ट्र) रवाना की गई,।

➡️पुलिस टीम के द्वारा जशपुर पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद व मुंबई पुलिस के सहयोग से फरार आरोपी को, जे कुमार कंस्ट्रक्शन, थाना- कासीगांव बोरीवली , मुंबई (महाराष्ट्र) से हिरासत में लेकर वापस लाया गया। आरोपी उक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी में लेबर का काम कर रहा था।
मामले की कार्यवाही एवं फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक श्री राकेश कुमार यादव, प्रधान आरक्षक दलेश्वर यादव, विजय खूंटे, आरक्षक उकील साय व महिला आरक्षक पुन्नी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ पुलिस को थाना कुनकुरी के ही एक अन्य दुष्कर्म के मामले में तीन साल से फरार आरोपी मोहम्मद फैज अकरम को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, जिसका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वर्ष 2022 में थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी को आरोपी मोहम्मद फैज अकरम, वर्ष 2021से ही शादी का झांसा देकर, उसका शारीरिक शोषण किया है। प्रार्थी की बेटी के द्वारा शादी के लिए बोलने पर शादी करने से मना करता है।
➡️रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में आरोपी मोहम्मद फैज अकरम के विरुद्ध भा. द. वि. की धारा363, 366,450,294,506, व 376(2)(N) तथा पोस्को एक्ट की धारा 4,5(ठ),6,17 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।
➡️आरोपी मोहम्मद फ़ैज़ अकरम, घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस लगातार उसकी पता साजी कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को आज दिनांक 29.05.25 को सक्रिय मुखबिरी तंत्र से पता चला कि आरोपी फैज अपने घर आजाद मोहल्ला कुनकुरी में आया हुआ है, जिस पर कुनकुरी पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर एक टीम गठित कर आरोपी फैज के, आजाद मोहल्ला कुनकुरी स्थित उसके घर की घेरा बंदी की गई, पुलिस को देखकर आरोपी फैज, छत से कूदकर भागने का प्रयास कर रहा था, परंतु पुलिस की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी फैज को धर दबौचा गया।
➡️पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने के लिए वह विगत तीन वर्षों से अपना नाम बदल कर रांची झारखंड में रहता था, व फल दुकान वगैरह में काम करता था। वह त्यौहार मानने के लिए चोरी छिपे अपने घर आया था।, इसी दौरान पुलिस के द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
➡️मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक श्री राकेश कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक श्री ईश्वर वारले, मनोज कुमार साहू, महिला प्रधान आरक्षक अलिका पैंकरा, आरक्षक प्रदीप एक्का, जितेंद्र गुप्ता, संजय लकड़ा व महिला आरक्षक कमला पैंकरा की सराहनीय भूमिका रही है।
*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन अंकुश के तहत दो फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, हत्या व बलात्कार के मामले में वर्ष 2013 से फरार आरोपी को मुंबई महाराष्ट्र से तथा दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2022 से फरार एक आरोपी को कुनकुरी से गिरफ्तार किया गया है, ऑपरेशन अंकुश जारी रहेगा।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!