जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान: एक हफ्ते में चार गुम बच्चियों की सकुशल वापसी, आरोपी गिरफ्तार

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान जारी,गत एक सप्ताह में चार गुम बच्चियों को ढूंढ, जशपुर पुलिस ने लौटाई उनके परिवारों के चहरे पर मुस्कान, थाना सन्ना क्षेत्र से अपहृत बच्ची को सकुशल मुंबई से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, आरोपी गिरफ्तार
,थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत 01 नाबालिक बच्ची व थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत 1 नाबालिक व 1 बालिग महिला व थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत 1 नाबालिक बच्ची को ढूंढ सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द
*➡️ शादी का झांसा दे बहला फुसलाकर कर महाराष्ट्र ले गया था आरोपी आनंद, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*
*➡️ आरोपी आनंद राम उम्र 24 वर्ष के विरुद्ध थाना सन्ना में बीएनएस की धारा 137(2),87, 64(2) (एम )व 4,6 पोस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध*

➡️ गुम बच्चों को ढूंढने जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान निरंतर जारी है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में जशपुर पुलिस के द्वारा प्राथमिकता के आधार पर गुम बच्चों को ढूंढने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस ने गत एक सप्ताह में दो नाबालिक बच्ची व एक बालिग महिला सहित तीन लोगों को ढूंढ सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाई है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जशपुर पुलिस ने अब तक प्रदेश व प्रदेश के बाहर जाकर 160 गुम बच्चों को ढूंढ सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
➡️ थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत मामले में पुलिस ने ठाणे (महाराष्ट्र) से एक बच्ची को ढूंढ सकुशल वापस लाया है, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11 .05.25 को थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत प्रार्थिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि दिनांक 19.03.25 को उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी घर से सन्ना बाजार जा रही हूं कहकर निकली परंतु वापस घर नहीं लौटी, जिस पर प्रार्थिया के द्वारा मोबाइल फोन से संपर्क करने पर नाबालिक बालिका द्वारा बताया गया कि वह कुनकुरी में है व झाड़ू पोछा का काम कर रही है, जिस पर प्रार्थिया के द्वारा अपने परिजनों के साथ, अपनी नाबालिक बेटी को ढूंढने कुनकुरी जाया गया, परंतु वहां उसकी बेटी का पता नहीं चला तथा उसका मोबाइल भी बंद था, जिस पर प्रार्थिया के द्वारा आस पड़ोस, रिश्तेदारों में पता साजी किया गया, कही पता नहीं चला, उन्हें संदेह है कि उसकी नाबालिक बेटी को किसी व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाया गया है।
➡️मामले के संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना सन्ना में गुम इंसान व बी एन एस की धारा 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया तथा पुलिस के द्वारा गुम बच्ची की पता साजी हेतु प्रयास किया जाने लगा।
➡️ गुम नाबालिक बालिका की पातासाजी के दौरान परिजनों के सहयोग, मुखबिर की सूचना व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से नाबालिक बच्ची की ठाणे (महाराष्ट्र) में होना पता चलने पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के द्वारा नाबालिक बच्ची की दस्तयाबी हेतु तत्काल एक पुलिस टीम गठित कर ठाणे महाराष्ट्र रवाना की गई, पुलिस टीम के द्वारा ग्राम गोवाना, थाना कोनगांव, जिला ठाणे (महाराष्ट्र) से नाबालिक बालिका को आरोपी आनंद राम उम्र 24 वर्ष के कब्जे से सकुशल बरामद कर , आरोपी आनंद राम को अभिरक्षा में लेकर वापस लाया गया।
पुलिस की पूछताछ पर नाबालिक बालिका ने बताया कि आरोपी आनंद राम, उसे शादी का झांसा देकर, बहला फुसलाकर कर भगा कर ले गया था, इस दौरान आरोपी ने नाबालिक बालिका का शारीरिक शोषण भी किया है।
➡️ आरोपी आनंद राम उम्र 24 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर मामले में दुष्कर्म के लिए बी एन एस की धारा 87,64(2)(एम) व 4,6 पोस्को एक्ट जोड़कर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व नाबालिक बच्ची की दस्तयाबी व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक श्री बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक विजय खूंटे, दलेश्वर यादव,महिला आरक्षक पुन्नी यादव व आरक्षक उकील साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ जशपुर पुलिस के द्वारा थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत भी एक नाबालिक बच्ची व एक बालिग महिला सहित दो को ढूंढने में सफलता मिली है, जिसका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, दिनांक 27.05.25को थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थीया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी दिनांक दिनांक 05.04.25 को घर वालो को बिना बताए कहीं चली गई है, आस पास रिश्तेदारों में पता साजी किए कहीं पता नहीं चला, जिस पर थाना में गुम इंसान व बी एन एस की धारा 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना एवं पता साजी में लिया गया था, पता साजी के दौरान परिजनों के सहयोग व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस के द्वारा गुम नाबालिक बालिका को उड़ीसा राज्य स्थित एक सरहदी ग्राम से ढूंढ सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर गुम नाबालिक बालिका ने बताया कि वह अपने परिजनों की बात से रूष्ठ होकर, घर वालों को बिना बताए अपने रिश्तेदार के यहां चली गई थी।
➡️ वहीं थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत एक अन्य गुम इंसान के मामले में एक 49 वर्षीय महिला 10.01.24 को अपने घर वालों की बिना बताए कहीं चली गई थी, उनके परिजनों की रिपोर्ट पर थाना फरसाबहार में गुम इंसान दर्ज कर पता साजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उक्त महिला थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत अपने एक रिश्तेदार के यहां आई हुई है, जिस पर पुलिस के द्वारा महिला को उसके रिश्तेदार के घर जाकर दस्तयाब कर, परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस की पूछताछ पर महिला ने बताया कि वह बाहर काम करने हेतु, घर वालों को बिना बताए गई थी।
➡️ इसी प्रकार थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत मामले में प्रार्थी ने 24.01.25 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिक बेटी जो कि बचपन में आंगनबाड़ी जाती थी, उसके बाद पढ़ाई नहीं की है व घर में ही रहती थी , जिसे दिनांक 19.01.25 को प्रार्थी ने गांव में इधर उधर घूमती रहती हो कहकर डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वह दोपहर 1.00 बजे के लगभग घर वालो को बिना बताए कहीं चली गई है, आस पास रिश्तेदारों में पता साजी किए कहीं पता नहीं चला।
➡️ रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में गुम इंसान व बी.एन.एस. की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच पता साजी में लिया गया था।
➡️ इसी दौरान दिनांक 29.05.25 को पत्थलगांव पुलिस को पता चला कि उक्त गुम बच्ची सीतापुर जिला अंबिकापुर में है, जो कि घर से भागकर, बस में बैठकर कर वहां चली गई थी, और इधर उधर भटक रही थी, जिसे सीतापुर में ही एक सभ्य परिवार के द्वारा आश्रय दिया गया था।, जिनके द्वारा नाबालिक बच्ची से उसके परिजनों के संबंध में पूछताछ करने पर सीतापुर पुलिस के माध्यम से पत्थलगांव पुलिस से संपर्क करने पर, पुलिस के द्वारा गुम बच्ची के परिजनों को लेकर सीतापुर जाकर गुम नाबालिक बच्ची को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया है।
➡️ उक्त नाबालिक बच्चियों व महिला के साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटनाएं नहीं हुई हैं।
➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान लगातार जारी है, तीन नाबालिक व एक बालिग महिला सहित चार लोगों को पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर, परिजनों के सुपुर्द किया है। ऑपरेशन मुस्कान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!