ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त इनोवा कार के फरार मालिक राकेश पटेल को भोपाल से गिरफ्तार किया, आरोपी नाम बदलकर ड्राइवरी कर रहा था, NDPS एक्ट के तहत भेजा गया जेल

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

ऑपरेशन आघात: गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन के फरार मालिक को पुलिस ने भोपाल मध्य प्रदेश से धर दबौचा, गिरफ्तार कर भेजा जेल,
आरोपी वाहन मालिक के इनोवा कार से की जा रही थी, अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी
वर्ष 2024 में इनोवा वाहन क्रमांक UP 80A 4444 से 23 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को किया था गिरफ्तार
तस्करी में प्रयुक्त वाहन सहित अवैध मादक पदार्थ गांजा को पुलिस ने कर लिया था जप्त
वाहन मालिक आरोपी राकेश पटेल को पुलिस ने कर लिया था चिन्हित, कर रही थी लगातार तलाश,अंततः आया पुलिस की गिरफ्त में,मामला चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत
आरोपी वाहन मालिक के खिलाफ चौकी कोल्हेनझरिया थाना तुमला में 20(बी) एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध,
नाम आरोपी:-राकेश पटेल, उम्र 45 वर्ष , निवासी ग्राम चंदेह, थाना मनगवां, जिला रीवा (म. प्र)।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13 .3. 24 को चौकी कोल्हानझरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक इनोवा वाहन क्रमांक UP 80A 4444 में कुछ व्यक्ति, उड़ीसा राज्य से कोल्हेनझरिया की ओर अत्यधिक मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर जा रहे हैं, जिस पर चौकी कोल्हेनझरिया पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, पुलिस टीम के साथ, हाथी बेड़, खाड़न, नदी पुलिया के पास नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान उक्त संदिग्ध इनोवा कार आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर संदेही इनोवा कार को रोककर, उसकी तलाशी लेने पर उसमे, पीछे डिक्की के नीचे, अलग से बनाए गए, पेटी नुमा बॉक्स में छुपाकर रखे, प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ 23 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिस पर पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर वाहन चालक व कार में बैठी महिला ने अपना नाम क्रमशः राकेश बोखरा उम्र 36 वर्ष व प्रतिमा बोखरा उम्र 33 वर्ष, दोनो निवासी ग्राम राज पतरा, थाना तलसरा जिला सुंदरगढ़ (उड़िसा) का रहना बताया था, पुलिस के द्वारा उनसे गांजा परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग करने पर, उनके द्वारा किसी प्रकार की कोई दस्तावेज नहीं पेश किया जा सका, जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर, उनके कब्जे से 23 पैकेट में कुल 23किलो 200ग्राम वजनी अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित तस्करी में प्रयुक्त इनोवा कार क्रमांक UP 80A 4444 से को जप्त कर लिया गया था, जप्त गांजे की बाजार में कीमत लगभग दो लाख तीस हजार रुपए के लगभग थी।
पुलिस के द्वारा मामले में उक्त दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस के द्वारा जप्त इनोवा कार के वाहन मालिक के संबंध में परिवहन विभाग से जानकारी, लेने पर पता चला कि तस्करी में प्रयुक्त उक्त इनोवा वाहन क्रमांक UP 80A 4444 के मालिक का नाम राकेश पटेल, उम्र 45 वर्ष , निवासी ग्राम चंदेह, थाना मनगवां, जिला रीवा (म. प्र) है, वाहन मालिक राकेश घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस के द्वारा उसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी,। और पुलिस की टेक्निकल टीम के द्वारा फरार आरोपी राकेश को लगातार सर्विलांस में रखा गया था।

इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि आरोपी वाहन मालिक राकेश भोपाल (मध्य प्रदेश) में है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपी राकेश की धरपकड़ हेतु भोपाल रवाना किया गया, जहां कटारा हिल्स क्षेत्र अंतर्गत वाल्वो,आयशर ऑटो पार्ट्स कंपनी से आरोपी वाहन मालिक राकेश को हिरासत में लिया गया, आरोपी राकेश वहां नाम बदलकर ड्राइवरी का काम कर रहा था।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी वाहन मालिक राकेश पटेल उम्र 45 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️मामले की कार्यवाही एवं फरार आरोपी की गिरफ्तारी में डी एस पी श्री भावेश समरथ, उप निरीक्षक श्री नसीरुद्दीन अंसारी, प्रधान आरक्षक मुकेश भगत, आरक्षक अशोक भगत, अनूप भगत व सोन साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि, गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन मालिक को भोपाल से हिरासत में लेकर लाया गया है, नशे के सौदागरों के खिलाफ ऑपरेशन आघात लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!