WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

जशपुर:-अलग-अलग मामलों में फरार दो आरोपी आये पुलिस की गिरफ्त में

नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में फरार एक आरोपी को दिल्ली से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस
आर्म्स एक्ट में चार साल से फरार एक स्थाई वारंटी को भी पुलिस ने साईं टांगर टोली लोदाम से धर दबौचा
मामला थाना आस्ता व थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत
थाना आस्ता के मामले में आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार करता रहा, नाबालिक पीड़िता का शारीरिक शोषण
नाबालिक पीड़िता के पांच माह की गर्भवती होने पर, शादी से किया इनकार,
परिजनों की रिपोर्ट पर थाना आस्ता में आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 65(1) व 4,6 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध,नाम आरोपी:-देवधर राम, उम्र 21 वर्ष।
थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत मामले में आरोपी लोहे की गड़ासे को लहराकर कर रहा था गुंडा गर्दी पुलिस ने थाना दुलदुला में अप 0क्र051/21, आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत की थी कार्यवाही
न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से ही फरार था आरोपी, न्यायालय ने जारी किया था स्थाई वारंट
अंततः आया पुलिस की गिरफ्त में
गिरफ्तार स्थाई वारंटी का नाम:- समीर साह, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर (छ.ग)
➡️ जशपुर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में ऑपरेशन अंकुश के तहत फरार आरोपियों की धर पकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस को अलग – अलग मामलों में फरार दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है, दुष्कर्म के मामले में एक फरार आरोपी को दिल्ली से तथा न्यायालय से जमानत मिलने के बाद लंबे समय से फरार आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी को साईं टांगर टोली से गिरफ्तार किया गया है।
➡️ थाना आस्ता क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.04.25 को थाना आस्ता क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थी ने महिला थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, उसके 17 वर्षीय नाबालिक बेटी को उसके गांव का ही आरोपी देवधर राम, उम्र 21 वर्ष, के द्वारा प्रेम करता हूं, शादी करूंगा कहकर दिनांक 20.10.2024 शारीरिक शोषण किया था, तब से लेकर लगातार शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता आ रहा था, जब उसकी बेटी पांच माह की गर्भवती हो गई, तो आरोपी देवधर राम शादी से इंकार कर रहा है। और कहीं भाग गया है।
➡️जिस पर महिला थाना जशपुर में बिना नंबरी रिपोर्ट दर्ज कर, मामला थाना आस्ता क्षेत्रांतर्गत होने से, थाना आस्ता आरोपी देवधर राम के विरुद्ध बी एन एस की धारा 65(1) व 4,6 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। व पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
➡️विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा आरोपी देवधर राम की लगातार पतासाजी की जा रही थी, जो कि घटना दिनांक से ही फरार था,। इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की सहायता से पता चला कि आरोपी देवधर राम, दिल्ली में सिविल लाइन इलाके में है, वहां मजदूरी का काम करता है।
➡️जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के द्वारा एक पुलिस टीम गठित कर आरोपी देवधर राम की धर पकड़ हेतु दिल्ली रवाना की गई। जिनके द्वारा आरोपी देव धर राम को दिल्ली की सिविल लाइन इलाके से हिरासत में लेकर वापस लाया गया है।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी देव धर राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
*➡️ मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी आस्ता उप निरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्री दीपक बड़ा, प्रधान आरक्षक सुरेश गौड़, आरक्षक बलबीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत मामले में आरोपी समीर साह के द्वारा वर्ष 2021 में, ग्राम सोकोडीपा में फ्लाई एस प्लांट के पास लोहे की गड़ासे को लहराते हुए, राहगीरों को भयभीत करने का प्रयास किया जा रहा था, सूचना पर पुलिस के द्वारा आरोपी समीर साह के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए, लोहे की गड़ासे को जप्त कर, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा था। जो कि न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से फरार था, माननीय न्यायालय के द्वारा आरोपी समीर साह के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था। पुलिस के द्वारा आरोपी समीर साह के लगातार पतासाजी की जा रही थी।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि आरोपी स्थाई वारंटी समीर साह, साईं टांगर टोली में अपने घर आया हुआ है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देश पर थाना दुलदुला पुलिस के द्वारा, लोदाम पुलिस के सहयोग से घेराबंदी बंदी कर स्थाई वारंटी समीर साह को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व फरार स्थाई वारंटी समीर साह की गिरफ्तारी में निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे थाना प्रभारी लोदाम, थाना दुलदुला से सहायक उप निरीक्षक श्री समुदान टोप्पो, आरक्षक इंद्रजीत राम, अल्बर्ट कुजूर व नगर सैनिक दुर्गा प्रसाद गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन अंकुश के तहत दुष्कर्म के मामले में फरार एक आरोपी को दिल्ली से हिरासत में लेकर लाया गया है, व एक स्थाई वारंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है,ऑपरेशन अंकुश के तहत और भी लंबे समय से फरार आरोपियों को चिन्हित कर, उनकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है, ऑपरेशन अंकुश जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!