जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद: फिर 8 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, अब तक 1000 से ज्यादा गौवंशों की बचाव
जशपुरनगर:-
जशपुर जिले में गौ-तस्करी के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। चौकी मनोरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ी पटकोना में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग 8 गौवंशों को बेरहमी से मारते-पीटते हुए झारखंड ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, लेकिन आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने सभी 8 गौवंशों को सुरक्षित बरामद कर पशु चिकित्सक से जांच कराई है।

जशपुर पुलिस अब तक 1000 से अधिक गौवंशों को तस्करों से छुड़ा चुकी है और 126 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। ऑपरेशन शंखनाद के तहत 21 तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी राजसात किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि फरार तस्करों की तलाश जारी है और अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!