फरसाटोली में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, कई मीटर तक घसीटा गया शव

अंकिरा:- ग्राम पंचायत कोरंगामाल के फरसाटोली चौक के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी और फिर कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक तुमला पंचायत के मकरीबँधा में महेमान आया हुआ था, शाम होने पर मृतक घर ओड़िसा जा रहा था,

फरसाटोली चौक में हादसा के बाद ग्रामीण की भीड़ उमड़ पड़ी, ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और लावकेरा आरटीओ बैरियर के पास जाकर उसे रोक लिया।

घटना की सूचना मिलते ही तपकरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!