दुलदुला में सामूहिक योगाभ्यास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस…..
शरीर को तनावमुक्त और स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – राजकुमार सिंह

दुलदुला 21 जून । आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के उपलक्ष में विकास खण्ड स्तरीय मुख्य समाचार जनपद पंचायत विकास प्रांगण स्थित मंगल भवन, दुलदुला में विकास खण्ड स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया गया……
योग प्रशिक्षक श्री जगलाल भगत और श्री मनोज गुप्ता के द्वारा योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया……
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, दुलदुला श्री राहुल कौशिक के प्रतिनिधि कानूनगो श्री नेहरू सोनी, सहित भारी संख्या में विकास खण्ड में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक सहित जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकगण योगाभ्यास में शामिल होकर योग किये…….
जनपद पंचायत दुलदुला के अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि शरीर को तनावमुक्त और स्वस्थ रखने के लिए हमारे जीवन में योग अत्यंत आवश्यक है,उन्होंने योग का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष श्री नेहरू सोनी ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!