ऑपरेशन आघात: अवैध शराब पर जशपुर पुलिस का कड़ा प्रहार,SSP को मिली थी रनपुर में अवैध शराब बिक्री की सूचना , छापेमारी करने रनपुर भेजी विशेष पुलिस टीम


Jashpur :- पुलिस ने छापामारी कर 30 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब को किया जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार*
*➡️ मामला थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम रनपुर का*
*➡️ आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में क्रमशः 34(1)(क) व 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध*
*➡️ नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -1. वैभव महानंदे, उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रनपुर, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर (छ.ग)।
2. पवन कुमार चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रनपुर भंडारटोली, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर➡️ गौरतलब है कि ऑपरेशन आघात के तहत् जशपुर पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश पर लगातार नशे का कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 19.06.25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम रनपूर में कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को रखकर कर बिक्री किया जा रहा है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने मामले में स्वयं संज्ञान लेते हुए, एक विशेष पुलिस टीम गठित कर अवैध शराब की धर पकड़ हेतु, रनपुर रवाना किया , जहां पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी कर दो आरोपियों के कब्जे से 39 नग बियर बॉटल, व 45 नग व्हिस्की की पौवा सहित, 17हजार 8 सौ 50 रुपए कीमत का कुल 30 लीटर16ml अवैध अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है, व दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस के द्वारा सूचना के आधार पर थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम रनपुर में,क्रमशः पंकज कुमार चौहान उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रनपुर भंडारटोली में स्थित दुकान दुकान व रनपुर के ही एक अन्य संदेही वैभव महानंदे उम्र 30 वर्ष के घर में, एक साथ छापेमारी की गई, आरोपी पंकज कुमार चौहान के दुकान से पुलिस को, छुपाकर रखा हुआ कुल 22 नग,मोडेफ़ कंपनी का 180ml वाला व्हिस्की का पौवा मिला व आरोपी वैभव महानंदे की रनपुर स्थित उसके निवास से 21 नग किंगफिशर कंपनी की बियर बॉटल 650ml वाला,10 नग सिम्बा कंपनी की बियर बॉटल 650ml वाला,02 नग थंडर बोल्ट कंपनी की बियर बॉटल 650ml वाला ,06 नग बैगपाइपर व्हिस्की पौवा 180ml वाला व 17 नग मोडेफ़ कंपनी का 180ml वाला व्हीस्की पौवा मिला है।
➡️पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों से अंग्रेजी शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग किए जाने पर, उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस प ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर, उनके कब्जे से कुल 30 लीटर 16 मि.ली. अवैध अंग्रेजी शराब को जप्त कर लिया है, जप्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 17,850/- रुपए है।
➡️ पुलिस के द्वारा मामले में आरोपियों क्रमशः पंकज कुमार चौहान उम्र 25 वर्ष के विरुद्ध थाना नारायणपुर में 34(1)(क) आबकारी एक्ट व आरोपी वैभव कुमार महानंदे उम्र 30 वर्ष के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व अवैध शराब की जप्ती तथा आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक मोरध्वज देश मुख, निरीक्षक आर एस पैंकरा, उप निरीक्षक श्री नसीरुद्दीन अंसारी, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, उमेश मिंज, पुरनचंद पटेल,आरक्षक मुकेश पांडे, सोनसाय भगत, नगर सैनिक ओम प्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम गठित कर रनपुर भेजी गई थी,30 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को पुलिस ने जप्त किया है, व दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नशे के कारोबारियों के विरुद्ध ऑपरेशन आघात जारी रहेगा


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!