गजरथ वाहन के माध्यम से हाथी-मानव द्वंद रोकने जागरूकता अभियान शुरू

जशपुर, तपकरा |

मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में रवाना किए गए गजरथ वाहन के तहत हाथी-मानव द्वंद रोकने के लिए जागरूकता अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वन विभाग और RRT (रैपिड रिस्पांस टीम) तपकरा स्थित आत्मानंद स्कूल पहुँची।

अभियान के दौरान स्कूल के बच्चों और स्टाफ को हाथियों के व्यवहार, उनसे बचाव के उपाय और जंगलों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के तौर-तरीकों की जानकारी दी गई। विशेष तौर पर बताया गया कि हाथी के आने की आहट पर क्या करना चाहिए, और किस प्रकार से टकराव से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम की एक खास बात रही हाथियों पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता, जिसमें 20 सवाल पूछे गए। प्रत्येक सवाल के सही उत्तर पर दो अंक दिए गए। ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को वन विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस पहल का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि स्थानीय समुदाय में सतत जागरूकता पैदा करना है ताकि भविष्य में हाथी-मानव संघर्ष में कमी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!