जशपुर में नशा विरोधी जागरूकता पखवाड़ा संपन्न, हजारों नागरिकों ने ली नशा छोड़ने की शपथ

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

जशपुरनगर:- नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे, पखवाड़े के तहत, जशपुर पुलिस के द्वारा चलाया गया वृहत स्तर पर नशा विरोधी अभियान*
*➡️ पुलिस ने बाजार – हाटों, स्कूलों, कॉलेजों में जाकर किया, नशे के खिलाफ आम नागरिकों को जागरूक*
*➡️ अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26.06.25 को, किया गया पखवाड़े का समापन*
*➡️ इस दौरान पुलिस ने 5 हजार से अधिक लोगों को दिलाई, नशे से दूर रहने की शपथ, दो हजार लोगों को प्रदाय किए गए प्रमाण पत्र*
*➡️SSP ने युवाओं से की, अपने बेहतर भविष्य के लिए नशे से दूर रहने की अपील*
—00—
➡️ गौरतलब है कि मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर व समाज कल्याण विभाग के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत् नशा के खिलाफ जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया गया था, जिसके तहत जशपुर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर, विगत 15 दिवस में लगातार चलाए जा रहे, आम नागरिकों को नशे के खिलाफ जागरूक करने हेतु “*नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान*” का 26.06.2025 को अंतरास्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर समापन किया गया,इस दौरान पुलिस के द्वारा जिले के सभी थाना/ चौकी क्षेत्र के बाजार -हाटों, स्कूल-कॉलेज, व सार्वजनिक स्थानों में जाकर, विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर, आम नागरिकों व विद्यालयीन छात्र छात्राओं को, नशे के दुरुपयोग के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए, नशे से दूर रहने, नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने में सहयोग करने, नशे को ना, जिंदगी को हां कहने ,शपथ दिलाई गई, साथ ही प्रमाण पत्र भी प्रदाय किया गया।
➡️ इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के दौरान , सिटी कोतवाली जशपुर के द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर 295 नागरिकों को नशा के खिलाफ जागरूक करते हुए,124 व्यक्तियों को नशा मुक्त हेतु प्रमाण पत्र दिया गया, इसी प्रकार थाना पत्थलगांव में 1237 नागरिकों को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई, व 422 व्यक्तियों को नशा मुक्ति प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत 165, थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत 368, तपकरा क्षेत्रांतर्गत 90, फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत 33, बागबहार क्षेत्रांतर्गत 405, थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत 113, बगीचा क्षेत्रांतर्गत 1251, नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत 148, सन्ना क्षेत्रांतर्गत 37, आस्ता क्षेत्रांतर्गत 61, तुमला क्षेत्रांतर्गत 32, चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत 30, मनोरा क्षेत्रांतर्गत 80, सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत 131, पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत 224, दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत 47, कोतबा क्षेत्रांतर्गत 309, करडेगा क्षेत्रांतर्गत 80, ऊपर कछार क्षेत्रांतर्गत 210 व चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत 53, इस प्रकार कुल 5,546 आम नागरिकों नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए,नशे से दूर रहने, व नशे के खिलाफ पुलिस की सहयोग करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही, 2,032 नागरिकों को नशा मुक्त प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।
*➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने कार्यक्रम के सम्बन्ध मे बताए कि चूंकि अधिकांश अपराध व रोड एक्सीडेंट का का कारण नशा ही होता है, अतः जशपुर पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध नशा मुक्त पखवाड़ा चलाया गया था, जिसमें नागरिकों को नशे के दुरुपयोग व उसके परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया है। साथ ही युवाओं से अपील है कि अपने बेहतर भविष्य के लिए, नशा से दूर रहें, आपका जीवन आपके व आपके परिवार के लिए बहुत कीमती है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!