ठगी के प्रकरण में आरोपी मिथलेश साहू को निरशा(झारखंड) से पकड़ लाई जशपुर पुलिस, गिरफ्तार कर भेजा जेल

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

आरोपी मिथलेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर, की थी पत्थलगांव के एक व्यापारी से 33 लाख रु से अधिक की ठगी
सन्ना के एक व्यापारी से भी चावल दिलाने के नाम पर ठग लिए थे 80 हजार रु
आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव व थाना सन्ना में ठगी के लिए बी एन एस की धारा 318(4) व 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध
मामले में फरार अन्य आरोपियों की भी पुलिस कर रही है तलाश, शीघ्र ही होंगे पुलिस की गिरफ्त में
नाम गिरफ्तार आरोपी आरोपी:- मिथलेश साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी पंडरापाठ, थाना बगीचा, जिला जशपुर (छ ग)
थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.06.25 को प्रार्थी विकास अग्रवाल, जो कि पत्थलगांव में, मारुति राइस मिल व मारुति फ्लाई ऐश ब्रिक्स के संचालक हैं, के द्वारा थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आरोपी मिथलेश साहू के द्वारा 10/12/2024 को अपने साथियों बैजनाथ साहू, अंशु अग्रवाल, एवं फिरोज अंसारी के साथ मिलकर, प्रार्थी को मक्का का अच्छा दाम दिलाएंगे कहकर उसे झांसे में लिया गया व प्रार्थी से दिनांक 15.05.25 तक अलग अलग किस्त में,38 लाख 37 हजार रु कीमत का 160 टन मक्का को ले लिया, व उक्त माल का रकम प्रार्थी को न देकर धोखाधड़ी किया है।
रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में आरोपी मिथलेश साहू व उनके साथियों विरुद्ध ठगी व धोखा धड़ी के लिए बी एन एस की धारा 318 (4),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार आरोपी मिथलेश साहू के द्वारा थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत भी ठगी व धोखाधड़ी का एक प्रकरण दर्ज है, जिसमें आरोपी मिथलेश साहू के द्वारा अपने साथी अंशु अग्रवाल से मिलकर ग्राम सन्ना के एक किराने दुकान संचालक संतकुमार यादव को भी झांसे में लेते हुए उससे चावल की बोरी दिलवाने के नाम पर 80 हजार रु ले लिया गया था, और संत कुमार के पास चावल बोरी न भिजवाकर उसके साथ ठगी किए थे।
प्रार्थी संतकुमार यादव की रिपोर्ट पर थाना सन्ना में भी बीएनएस की धारा 318 (4),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी, जो कि घटना दिनांक से ही फरार थे, चूंकि मामला दो जगहों से ठगी से संबंधित था, अतः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए, आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी, जिनके द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए व पुलिस की टेक्निकल टीम के मदद से आरोपियों को तलाशने का प्रयास किया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मितलेश साहू, झारखंड राज्य के एक गांव निरशा में छिपा है, जिस पर पुलिस के द्वारा तत्काल झारखंड जाकर, ग्राम निरशा से घेराबंदी कर आरोपी मिथलेश साहू को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से उसके मोबाइल फोन को भी जप्त कर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पुलिस के द्वारा पातासाजी की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मिथलेश साहू के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक श्री विनीत कुमार पांडे, उप निरीक्षक श्री अर्जुन यादव, प्रधान आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक पदुम वर्मा व महिला आरक्षक तुलसी रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना पत्थलगांव व थाना सन्ना में व्यापारियों से ठगी के मामले में एक आरोपी को झारखंड से लाकर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, अन्य फरार आरोपियों की पता साजी जारी हैं, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!