अंकिरा में जगन्नाथ जी की बाहुड़ा रथ यात्रा भक्तिभाव और धूमधाम से संपन्न

अंकिरा (फरसाबाहर) — अंकिरा गांव स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में शनिवार की शाम करीब 5 बजे बाहुड़ा रथ यात्रा पूरे धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु एकत्र हुए और भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

रथ यात्रा के दौरान भक्तों ने पारंपरिक रस्मों का पालन करते हुए रथ खींचा। यह पल भक्तों के लिए अत्यंत उल्लासपूर्ण और भावविभोर कर देने वाला रहा। श्रद्धालुओं की भक्ति और उत्साह से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

गांव के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथों को खींचने में भागीदार बने। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक नारे गूंजते रहे, जिससे धार्मिक वातावरण और भी प्रभावशाली हो गया।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि गांव की एकता और सांस्कृतिक समृद्धि को भी दर्शाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!