मुंगेली में “एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान का शुभारंभ, 1 लाख पौधे लगाकर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
मुंगेली जिले में *एक पेड़ मां के नाम* वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के 50,000 हितग्राहियों के घरों में 1 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान दोनों को बढ़ावा मिला। इस अनूठी पहल को गिनीज बुक और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।
















