पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन कंवर धाम, पामशाला में

पामशाला (फरसाबाहर) – पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन कंवर धाम, पामशाला में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री भरत साय, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती हेमंती साय, अध्यक्ष जनपद पंचायत फरसाबाहर, जिला पंचायत सदस्य श्री वेद प्रकाश भगत एवं श्रीमती सांध्य सिंह उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई।

इस गरिमामय अवसर पर फरसाबाहर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित समस्त सचिव संघ के सदस्य भी शामिल हुए। समारोह में पंचायत सचिवों के कार्यों की सराहना की गई और उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत सचिवों के योगदान को मान्यता देना और उन्हें अपने दायित्वों के प्रति और अधिक प्रेरित करना था। उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने में सचिवों की भूमिका की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!