युवती से मोबाइल फोन को लूट कर ले जाना आरोपी को पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल मामला थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत सीसीटीव्ही फुटेज से पुलिस पहुंची आरोपी तक

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

आरोपी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 74,309(4) व 218 के तहत अपराध पंजीबद्ध, नाम आरोपी:- आशीष विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष, निवासी ढोढीडांड ,ढोयाटोली, थाना कुनकुरी जिला जशपुर ( छ.ग) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05-07-25 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक 21 वर्षीय युवती ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई,कि वह प्रतिदिन की भांति होलीक्रॉस हॉस्पिटल कुनकुरी में नर्सिंग ड्यूटी पर गई थी, ड्यूटी पश्चात शाम करीबन 07.20 बजे जब वह अपने हॉस्टल की ओर पैदल जा रही थी, उसी समय रास्ते में चर्च गेट के पास एक अज्ञात लड़का मोटर साइकल से आया व मोटर साइकल से चलते हुए ही प्रार्थिया के मोबाइल फोन को छिनने का प्रयास किया, परंतु असफल होने पर कुनकुरी की ओर बढ़ गया, जिससे प्रार्थिया भयभीत हो गई व जल्दी जल्दी अपने हॉस्टल के गेट के पास पहुंची ही थी, कि पुनः उक्त अज्ञात लड़का मोटर साइकल से पीछा करते हुए आया व मोटर साइकल को खड़ा कर प्रार्थिया के पास आकर उसके हाथ से मोबाइल फोन को पुनः छीनने का प्रयास कर रहा था,प्रार्थिया के चिल्लाने पर आरोपी , प्रार्थिया के मोबाइल फोन को लूटकर मोटर सायकल से भाग गया, प्रार्थिया के द्वारा घटना की जानकारी तत्काल, हॉस्टल अधीक्षिका व हॉस्टल के स्टॉफ को दी गई। और बताया कि आरोपी को देखूंगी तो पहचान लूंगी।
➡️ चूंकि मामला महिला संबंधी होने पर ,मामले की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए , रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 74,309(4) व 218 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
➡️ विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा तत्काल हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की फुटेज लेकर, उसकी पहचान हेतु अपने मुखबिरों में सर्कुलेट किया गया, व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद ली जा रही थी,साथ ही पुलिस के द्वारा भी सीसीटीवी फुटेज के आधार अज्ञात आरोपी की पता साजी का प्रयास किया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से पता चला कि उक्त फुटेज में दिख रहा व्यक्ति ग्राम ढोढीडांड ,ढोयाटोली, थाना कुनकुरी निवासी आशीष विश्वकर्मा है, जिस पर कुनकुरी पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल ग्राम ढोढीडांड ,ढोयाटोली, थाना कुनकुरी से संदेही आरोपी आशीष विश्वकर्मा को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर वापस थाना लाया गया।
➡️ पुलिस के द्वारा संदेही आरोपी आशीष विश्वकर्मा को कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष, पीड़ित प्रार्थिया से पहचान की कार्यवाही कराई गई, पीड़ित युवती ने आरोपी आशीष विश्वकर्मा को पहचान लिया।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी आशीष विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी ढोढीडांड ,ढोयाटोली, थाना कुनकुरी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक श्री राकेश यादव, सहायक उप निरीक्षक श्री मनोज साहू, ईश्वर वारले , आरक्षक नंदू यादव, जितेंद्र गुप्ता सहित समस्त थाना स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, ऐसे अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी, युवती से मोबाइल लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, साथ ही व्यापारियों व नागरिकों से जनसहयोग हेतु अपील है कि, वे अपने प्रतिष्ठानों व संस्थाओं में अवश्य सीसीटीवी लगाए, जिससे कि अपराध होने पर अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!