जशपुर: जहरीले सांप के डसने से छात्र की मौत ” छात्रावास में रहकर कर रहा था पढ़ाई…. पढ़िए पूरी खबर

Oplus_131072

जशपुर/फरसाबाहर

जहरीले साँप के काटने से छात्रावास में रह रहे एक छात्र की मौत हो गई। छात्र का नाम अमृत साय पिता नन्दकिशोर साय बताया जा रहा है । मृतक कक्षा तीसरी का छात्र था और बगिया बालक छात्रावास के रहकर पढ़ाई कर रहा था सोमबार-मंगलवार की दरम्यानी रात मृतक मच्छरदानी में सो रहा था तभी सोते हुए उसे जहरीले साँप उसके मच्छरदानी में घुस गया और उसे डंस लिया। साँप काटने की जानकारी होते ही हॉस्टल में अफरा तफरी मच गई । हॉस्टल वार्डन को इसकी सूचना दी गई । रात में ही आनन फानन में उसे फरसाबहार अस्पताल ले जाया गया लेकिन ईलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

मृतक छात्र फरसाबहार ब्लॉक के झारमुंडा का रहने वाला था । इस घटना के बाद पूरा गाँव सदमे में है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!