दुलदुला विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन
दुलदुला, 11 जुलाई 2025 – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय जी रहीं, जबकि अध्यक्षता श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव जी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवप्रवेशी बच्चों के पारंपरिक स्वागत से हुआ। बच्चों का तिलक-चंदन कर एवं मुंह मीठा कराकर अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश तथा सरस्वती साइकिल का वितरण कर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।
विद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय जी एवं श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव जी के करकमलों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, अभिभावकगण, जनपद सीईओ, तहसीलदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, प्राचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी तथा अन्य कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल एवं प्रेरणादायी बनाया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना, सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना एवं एक हरित व समर्पित भविष्य की ओर कदम बढ़ाना था।













