कोताईबीरा में सावन सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब
हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया जल, गूंजा “हर हर महादेव”

कोताईबीरा — सावन माह की पावन शुरुआत के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का वातावरण बन गया है। सोमवार को प्रथम सावन सोमवार के शुभ अवसर पर कोताईबीरा शिवधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में जल लेकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े।

छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने कोताईबीरा पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में “बोल बम”, “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ जल चढ़ाया।

पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और भक्ति गीतों की ध्वनि गूंजती रही। स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए थे, जिससे जलाभिषेक का क्रम सुव्यवस्थित रूप से चलता रहा।

श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति का वास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!