बाबूसाजबाहर में वनोपज संग्राहक महिलाओं को चरण पादुका वितरित

बाबूसाजबाहर :-
प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति, बाबूसाजबाहर द्वारा एक जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की वनोपज संग्राहक महिलाओं को चरण पादुका (चप्पल) वितरित की गईं।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य श्री सहदेव पटेल एंव बीडीसी बासुदेव नायक थे। उनके साथ भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और स्वयं अपने हाथों से महिलाओं को चरण पादुका प्रदान कीं।

श्री नायक ने कहा कि वनोपज संग्राहक महिलाएं जंगलों में कठिन परिस्थितियों में काम करती हैं, और इस तरह के छोटे लेकिन सहायक कदम उनके जीवन को थोड़ा आसान बना सकते हैं। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रयासों का समर्थन करने की बात कही।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष, सदस्यगण, स्थानीय ग्रामीण तथा सैकड़ों की संख्या में संग्राहक महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके दैनिक कार्यों में काफी सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!