सांसद राधेश्याम राठिया ने कार्यकर्ताओं संग की आत्मीय भेंट, जन्मदिन पर दिया आशीर्वाद!
धरमजयगढ़/छत्तीसगढ़
अपने निर्धारित कार्यक्रमों के क्रम में अल्पकालीन प्रवास पर धरमजयगढ़ पहुंचे लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंटवार्ता की। वे नगर के सिविल लाइन स्थित भाजपा मंडल महामंत्री जगदीश सरकार के निवास पहुंचे, जहां उनका कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर जगदीश सरकार के सुपुत्र सुमित सरकार के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में केक काटा गया। वहीं सांसद राठिया ने सुमित को स्नेहाशीष प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के दौरान सांसद राठिया ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन एवं क्षेत्र के विकासात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही आगामी मुख्यमंत्री कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर भी विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश चैनानी, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव, मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू, महामंत्री जगदीश सरकार, भोगेश्वर बेहरा, उपाध्यक्ष धनेश्वर भट्ट, मंत्री गोविंद दास महंत, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुशांत तशीलदार, पार्षद विजय यादव, नरेश राठिया, जानू सिडार, नटवर अग्रवाल, भगवान सिंह, समय अग्रवाल, श्याम पटेल, विनोद पंडा तथा मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सांसद की यह आत्मीय भेंट कार्यकर्ताओं में नव ऊर्जा का संचार करते हुए संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रही।
















