ऑपरेशन शंखनाद,, गौ तस्करी का कुख्यात फरार आरोपी मोजाहिद खान आया पुलिस की गिरफ्त में, भेजा गया जेल

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

मामला थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम साईं टांगर टोली का
आरोपी मोजाहिद खान के विरुद्ध छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क), (घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध
वर्ष 2024 में जशपुर पुलिस ने छुड़ाया था, साईं टांगर टोली से 32 नग गौ वंशों को, पांच पिकअप वाहन व एक ऑल्टो कार को भी किया था जप्त
जप्त वाहनों की राजसात की प्रकिया जारी, कलेक्टर रोहित व्यास ने किया एक और वाहन को राजसात, इस प्रकार राजसात वाहनों की संख्या हुई 24
जिले के विभिन्न गौ तस्करी के मामलों में, पुलिस कर चुकी है ,अब तक 52 वाहनों को जप्त, शेष 28 जप्त वाहनों की राजसात की प्रक्रिया है प्रक्रियाधीन

➡️SSP ने कहा तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को जप्त कर राजसात करने से, तस्कर हुए भयभीत, बदला है तस्करी का पैटर्न, पुलिस ने भी सक्रिय किया है अपने मुखबिरी तंत्र को
नाम गिरफ्तार फरार आरोपी:- मोजाहिद खान उर्फ शाहिद खान उर्फ रोजना मियां, उम्र 28 वर्ष, निवासी साईं टांगर टोली, थाना लोदाम जिला जशपुर ( छ. ग)।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में , गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरन्तर जारी है, जिसके तहत पुलिस जहां, गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करा रही है, वहीं गौ तस्करी में संलिप्त फरार आरोपियों को भी ढूंढ कर गिरफ्तार किया जा रहा है, साथ ही पुलिस के द्वारा तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को भी जप्त कर, राजसात की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने अब तक गौ तस्करी में प्रयुक्त 52 वाहनों को जप्त किया है, जिसमें से 24 वाहनों को राजसात किया जा चुका है, व शेष 28 वाहनों की राजसात करने की प्रक्रिया जारी है, उन्हें भी शीघ्र ही राजसात कर लिया जाएगा। वाहनों की राजसात की प्रकिया से गौ वंश तस्कर में भय का माहौल है, जिससे वे तस्करी हेतु पैदल जंगल मार्ग का उपयोग कर रहे हैं, परंतु पुलिस के द्वारा अपने सक्रिय मुखबिरी तंत्र के जरिए लगातार गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत 1200 से अधिक गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराया है व 130 से अधिक गौ तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत मामले में फरार एक तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली है, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, वर्ष 2024 में जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम साईं टांगर टोली में भारी मात्रा में गौ वंशों को बांध कर रखे हैं, व पिकअप में भरकर गौ वंशों को ले जाने की तैयारी कर रहे हैं, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस की टीम के द्वारा, ग्राम साईं टांगर टोली में छापामारी की गई थी, व मौके से 32 नग गौ वंशों को छुड़ाया गया था, व तस्करी में प्रयुक्त पांच पिकअप वाहन व एक ऑल्टो कार को भी जप्त करते हुए,एक आरोपी साईं टांगर टोली निवासी जुनेद आलम को गिरफ्तार किया गया था। मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना लोदाम में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क), (घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। मामले में पुलिस के द्वारा आरोपी जुनैद आलम की निशानदेही पर तस्करी में संलिप्त दूसरे आरोपी मोजाहिद खान को भी चिन्हित कर लिया गया था, जो कि घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस के द्वारा लगातार फरार आरोपी मोजाहिद खान की लगातार पतासाजी की जा रही थी। जिसके लिए पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी, साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था।
इसी दौरान दिनांक 01.08.25 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि फरार आरोपी मोजाहिद खान, साईं टांगर टोली में देखा गया है, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, साईं टांगर टोली में आरोपी मोजाहिद खान के घर की घेरा बंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर लाया गया।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मोजाहिद खान उर्फउर्फ शाहिद खान उर्फ रोजना मियां, उम्र 28 वर्ष, निवासी साईं टांगर टोली, थाना लोदाम जिला जशपुर ( छ. ग) के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, सहायक उप निरीक्षक सहबीर भगत, आरक्षक हेमंत कुजूर व सुभाष पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत गौ तस्करी के मामले में फरार आरोपी मोजाहिद खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी है। तस्करी में प्रयुक्त वाहनों की राजसात की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!