तपकरा वनपरिक्षेत्र के जबला में दो जंगली हाथियों का कहर, दो मकान और तीन बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त
ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जारी की सतर्कता की अपील

Oplus_131072

तपकरा (जशपुर): तपकरा वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जबला क्षेत्र में दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है। हाथियों ने ग्रामीणों के दो मकानों और तीन बाउंड्री वॉल को नुकसान पहुंचाया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने बताया कि रात होते ही हाथियों की चिंघाड़ सुनाई देती है, जिससे उन्हें नींद नहीं आती और हर समय खतरे का डर बना रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि हाथियों की आवाजाही अब यहां नियमित हो गई है। शनिवार शाम करीब 5 बजे जब इस विषय में क्षेत्रीय वन कर्मचारी श्याम लाल निराला से बात की गई तो उन्होंने पुष्टि की कि जंगली हाथियों ने जबला क्षेत्र में बाउंड्री वॉल और मकानों को क्षति पहुंचाई है। उन्होंने बताया कि नुकसान का पंचनामा तैयार कर कार्रवाई की जा रही है।
साथ ही उन्होंने समस्त जबला क्षेत्र के ग्रामीणों को सतर्क रहने और आवश्यकता होने पर तुरंत वन विभाग से संपर्क करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!