कृष्णा नगर सोकोडीपा दुलदुला में छत्तीसगढ झारखंड और उड़ीसा से पहुंच रहे कीर्तन मण्डली हरे रामा हरे कृष्णा का जाप चौबीस प्रहरी 72(घंटे) का आयोजन

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

श्री हरि विष्णु नाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन 9अप्रैल से 13अप्रैल तक महकुल यादव समाज दुलदुला के तत्वाधान में

दुलदुला/जशपुर :- ब्लॉक स्तरीय यादव समाज दुलदुला के द्वारा कृष्णा नगर सो को डी पा मे चौबीस प्रहरी 72घंटा का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। प्रथम दिवस हजारों महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा दुलदुला श्री नदी से जल भरकर कृष्णा नगर सोकोडी पा लाया गया। आस पास के लोगों में काफी उत्साह दिखने को मिला । गुरुवार को सुबह नाम उच्चारण किया गया शुकवार और शनिवार को महायज्ञ तथा रविवार को पूर्णाहुति एवम नगर भ्रमण किया जायेगा।
*महायज्ञ में शामिल हुए छेत्र के सांसद श्री राधे श्याम राठिया समाज के लोगों ने आत्मिय स्वागत कर कीर्तन मण्डली में शामिल हुए*
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु यादव समाज के पदाधिकारी योगदान दे रहे हैं जिसमे प्रतिदिन भंडारे का आयोजन कर हजारों लोगों को भोजन एवम भंडारे का व्यवस्था किया गया है।
महाकुल समाज सेवा विकाश समिति दुलदुला के अध्यक्ष बसंत यादव उपाध्यक्ष कपिलेश्वर यादव मोहन यादव, सचिव नरेश यादव कोषाध्यक्ष उमेश यादव संरक्षक विशेश्वर यादव नरसिंह सागर यादव भुनेश्वर यादव दुर्योधन यादव सुदर्शन यादव मनीष यादव समेत दुलदुला विकाश खंड के प्रतिनिधि अपना योगदान और दिनरात मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!