बागबहार पुलिस ने 4 लाख रूपये की कीमत का 22 किलो 900 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार,

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात जारी,
मुखबीर की सूचना पर थाना बागबहार पुलिस ने 4 लाख रूपये की कीमत का 22 किलो 900 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार,
तस्कर अपनी मारुति अल्टो 800 कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा को बोरी में रखकर बेचने हेतु कर रहा था, ग्राहक की तलाश
➡️ तस्करी में शामिल एक और आरोपी फरार, पुलिस ने कर लिया है चिन्हित, शीघ्र की जावेगी गिरफ्तारी
➡️ तस्करी हेतु प्रयुक्त मारुति अल्टो 800 वाहन क्रमांक CG-13UE-0491 को भी पुलिस ने किया जप्त
➡️ मामला थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत
➡️ आरोपियों के विरुद्ध थाना बागबहार में 8,20(बी) (2)c एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध*
➡️ नाम आरोपी:-1. कृष्णा चौहान, उम्र 32वर्ष, निवासी पीठाआमा, थाना बागबहार जिला जशपुर (छ. ग)
2. हेमंत यादव उम्र 32 वर्ष, निवासी पीठाआमा, थाना बागबहार जिला जशपुर
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.04.25 को थाना बागबहार पुलिस को मुखबीर के द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति सिल्वर कलर के मारुति अल्टो 800 कार क्रमांक CG-13UE-0491 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा भरकर बिक्री करने हेतु, कोडरो ढोढाडीह, बागबहार की ओर घूम रहा है, जिस पर थाना बागबहार पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में तत्काल पुलिस टीम के साथ रवाना होकर ग्राम काडरो ढोढाडीह के कच्ची सड़क के पास नाकाबंदी कर संदेही वाहनों की चेकिंग की जा रही थी ,कि इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार संदेही सिल्वर कलर के मारुति अल्टो 800 कार क्रमांक CG-13UE-0491 आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर संदेही कार को रोककर, कार की तलाशी लेने पर उसमे दो बोरा में छुपाकर रखा गया, मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसके सम्बन्ध पुलिस के द्वारा वाहन चालक आरोपी कृष्णा चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी पीठाआमा थाना बागबहार जिला जशपुर से,मादक पदार्थ गांजा के रखने, परिवहन करने व बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर आरोपी चालक कृष्णा चौहान के द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं पेश नहीं किया गया, जिस पर पुलिस के द्वारा दो बोरी में रखे कुल 22 किलो 800 ग्राम वजनी,अवैध मादक पदार्थ गांजा को बरामद कर जप्त करते हुए, आरोपी कार चालक कृष्णा चौहान को हिरासत में लिया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मारुति अल्टो 800 कार क्रमांक CG-13UE-0491 को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है। जप्त किए गए अवैध मादक पदार्थ गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपए से अधिक है।
➡️ पुलिस की पूछताछ में आरोपी कार चालक कृष्णा चौहान ने बताया कि उक्त मादक पदार्थ गांजा को उसके ही गांव पीठाआमा के एक व्यक्ति हेमंत यादव उम्र 32 वर्ष, ने अपने घर से निकाल कर, बिक्री हेतु दिया था,। पुलिस की जांच में आरोपी कृष्णा चौहान के साथ, हेमंत यादव की भी संलिप्तता पाई गई है।
➡️पुलिस के द्वारा मामले में दोनों आरोपी क्रमशः 1. कृष्णा चौहान, उम्र 32वर्ष, निवासी पीठाआमा, थाना बागबहार जिला जशपुर (छ. ग)
2. हेमंत यादव उम्र 32 वर्ष, निवासी पीठाआमा, थाना बागबहार जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध थाना बागबहार में एन. डी. पी. एस.की धारा ,8,20(बी) (2)c एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
➡️मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी चालक कृष्णा चौहान के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले का दूसरा आरोपी हेमंत यादव, उम्र 32 वर्ष निवासी पीठाआमा थाना बागबहार, घटना दिनांक से ही फरार है, पुलिस के द्वारा उसकी पता साजी की जा रही है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
➡️मामले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बरामदगी तथा आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव श्री धुर्वेश कुमार जायसवाल,उप निरीक्षक श्री राकेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्री नारायण साहू, आरक्षक घनश्याम प्रजापति, सुखदेव सिदार, उपेन्द्र सिंह व लव चौहान की सराहनीय भूमिका रही है।
➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत् मुखबिर की सूचना पर यह कार्यवाही की गई है, सूचना तंत्र को मजबूत किया जा रहा है और गांजा तस्करों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!