स्पंदना स्फूर्ति फायनेंस लिमिटेड बगीचा के हितग्राहियों का लोन (दो लाख उनहत्तर हजार इन्क्यावन) रू. गबन का आरोपी सूरज कुमार भारती को विश्रामपुर से दबोचा गया, भेजा गया जेल,

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

आरोपी लोन मैनेजर के रूप में कार्य करता था,
प्रकरण में 01 सहआरोपी फरार, सरगर्मी से पतासाजी जारी,
आरोपियों के विरूद्ध थाना बगीचा में अप.क्र. 75/2025 धारा 316(5), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज।
गिरफ्तार आरोपी – सूरज कुमार भारती उम्र 20 साल निवासी JMQ कालोनी विश्रामपुर, सूरजपुर (छ.ग.)
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.04.2025 को स्पंदना स्फूर्ति फायनेंस लिमिटेड बगीचा के मैनेजर नरेन्द्र साहू ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके शाखा के कर्मचारी सूरज कुमार भारती एवं उसका एक साथी के द्वारा फायनेंस कंपनी का रू. 2,69,051 /- (दो लाख उनहत्तर हजार इन्क्यावन) रू. गबन करना पाये जाने पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
➡️विवेचना दौरान पाया गया कि आरोपी सूरज कुमार भारती फायनेंस कंपनी का लोन सेक्सन का कार्य देखता था एवं हितग्राहियों से प्राप्त लोन ईएमआई राशि को कैश एवं फोन पे के माध्यम से एकत्रित करता था। क्षेत्र की विभिन्न महिला हितग्राहियों के जमा राशि को लोन का किस्त नहीं पटाने से उनके द्वारा पूर्व में लिखित शिकायत की गई थी, इस संबंध में फायनेंस कंपनी द्वारा जाॅंच भी कराया गया था। सूरज कुमार भारती एवं उसके साथी द्वारा हितग्राहियों से लोन का रकम प्राप्त कर बैंक के खाता में जमा नहीं कर मिलीभगत कर कुल रू. 2,69,051 /- (दो लाख उनहत्तर हजार इन्क्यावन) रू. गबन करना पाया गया है। आरोपीगण गिरफ्तार होने के भय से फरार हो गया।
➡️SSP जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा उक्त फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक संतलाल आयाम के नेतृत्व में टीम गठित किया गया था। टीम द्वारा उक्त आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी, इसी दौरान मुखबीर एवं सायबर सेल से आरोपी सूरज कुमार भारती के विश्रामपुर में छिपे होने की जानकारी मिली, टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर उसे अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में सूरज कुमार भारती ने अपने साथी के साथ मिलकर उक्त गबन को करना स्वीकार किया है एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं ठगी का रकम 05 हजार रू. को जप्त किया गया है। प्रकरण में एक सहआरोपी फरार है, लगातार पतासाजी की जा रही है।
➡️प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक संतलाल आयाम, आर. 685 मुकेश पाण्डेय, आर. 747 उमेश भारद्वाज, सै. बली रवि का योगदान रहा है।
➡️ SSP जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है :-“उक्त गबन के आरोपियों की पुलिस द्वारा सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी, 01 आरोपी सूरज कुमार भारती को विश्रामपुर से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, दूसरा फरार आरोपी भी जल्द गिरफ्त में होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!