हरे कृष्ण-हरे राम से गूंजा ग्रामीण क्षेत्र के गोटिया पारा,आसपास के क्षेत्रों में पूरी तरह से भक्तिमय बना हुआ है,
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरंगामाल में गुरुवार की सुबह 8:10 बजे से ही कीर्तन मंडली ने ‘हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे’ का महामंत्र जाप करना शुरू किया। इस मंत्र के जाप से पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। हर जगह भगवान के नाम की गूंज सुनाई देने लगी, और लोग मंत्रों के साथ भगवान की भक्ति में लीन हो गए।
अखंड कीर्तन का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। इस आयोजन ने पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह से भक्तिमय बना गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए किया गया है। यज्ञ के मुख्य कर्ता अकबर मांझी ने बताया कि यह यज्ञ इस वर्ष से शुरुवात के साथ धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है और इस वर्ष आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ ने हिस्सा लिया।