किराने की दुकान की आड़ में अवैध रूप से अंग्रेजी व महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी पंकज क़ो जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

आरोपी पंकज के कब्जे से पुलिस ने किया 9 हजार छह सौ रु कीमत का 24लीटर 300 मिली लीटर अंग्रेजी व महुआ शराब जप्त,
मामला थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुटगांव का
आरोपी के विरुद्ध थाना फरसाबहार में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध, आरोपी – पंकज कुमार उम्र 43 वर्ष, निवासी ख़ुटगाव, थाना फरसाबहार, जिला जशपुर (छ ग)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.05.25 को थाना फरसाबहार पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुटगांव निवासी पवन कुमार उम्र 43 वर्ष , अपने किराने की दुकान की आड़ में अवैध रूप से अंग्रेजी व देशी हाथ भट्टी का बना महुआ शराब की बिक्री करता है, जिस पर फरसाबहार पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु आरोपी पंकज कुमार के दुकान व घर में रेड की कार्यवाही की गई, रेड के दौरान आरोपी पंकज कुमार के घर के आंगन में बोरी से ढंक कर, छुपाया हुआ , एक कार्टून में 18 नग, 600ml वाला झारखंड राज्य की रॉयल व्हिस्की, कुल 10लीटर 800मिली. व 10 नग गॉड फादर बियर की बोतल जिसमें कुल 6 लीटर 500मिली. अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक सफेद रंग की प्लास्टिक की जरकिन में 7 लीटर देशी हाथ भट्टी का महुआ शराब मिला, , शराब रखने व बेचने के संबंध में पुलिस के द्वारा आरोपी पंकज कुमार से वैध दस्तावेज की मांग किए जाने पर, उसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी पंकज कुमार के विरुद्ध अवैध रूप से अंग्रेजी शराब व देशी महुआ शराब रखने व बिक्री करने के लिए 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी पंकज को हिरासत में लिया गया। पुलिस के द्वारा आरोपी पंकज कुमार के कब्जे से कुल 24 लीटर 300 मिली. अवैध अंग्रेजी व महुआ शराब को जप्त कर लिया गया है, जप्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 9 हजार छह सौ रुपए है।
आरोपी पंकज कुमार के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी तथा अवैध शराब की बरामदगी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक श्री विवेक भगत, सहायक उप निरीक्षक श्री शांतिएल टोप्पो, महिला प्रधान आरक्षक सुशीला सिंह, आरक्षक राजकुमार भगत , सैनिक शिव नंदन पैंकरा की सराहनीय भूमिका रही है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत् कार्यवाही की गई है, पुलिस ने मुखबिरी तंत्र को सक्रिय किया है, किसी भी प्रकार के अवैध शराब माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!