सागजोर के जंगल एवं ओड़िसा बॉर्डर में सिंगल हाथी आवाजही होने से ग्रामीण अपना रहे है दूसरा रास्ता,

Oplus_131072

ओड़िसा राज्य से सटे सागजोर के जंगल में एक सिंगल हाथी आवाजही कर रहा है, वन विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों क़ो अपील करते हुए, सागजोर के सभी ग्रामीणों को सूचित कर रहे है, कि छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में एक सिंगल हाथी विचरण कर रहा है, रहागीरों क़ो रात के समय एवं भोर के समय में इधर उधर नहीं घूमेंगे,किसी भी कार्य से जंगल नहीं जाना है। सावधान रहें सतर्क रहे हाथी का पता चलने पर तत्काल वन विभाग को सुचना दे कहा जा रहा है,रविवार की शाम 6 बजे ग्रामीणों ने बताया की जंगल में एक सिंगल हाथी आया है जो ओड़िसा व सागजोर जंगल में आवाजही कर रहा है,ग्रामीण डर से दूसरा रास्ता अपना रहे है, जब हमने इस क्षेत्र के वन कर्मचारी शिवानंद साय से जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने बताया की लगातार ग्रामीणों क़ो सतर्क किया जा रहा है, साथ ही हाथी से दुरी बनाने का अपील किया जा रहा है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!