भेजरीडंडा-धनपुर सरकारा मार्ग कीचड़ से बेहाल, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी
बरसात में गड्ढों से भरा रास्ता बना मुसीबत, वर्षों से मरम्मत की उठ रही मांगजशपुर/फरसाबाहर

  1. भेजरीडंडा से धनपुर सरकारा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। जगह-जगह कीचड़ और गहरे गड्ढों से भरी इस सड़क से रोजाना स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और पंचायत जाने वाले लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यही रास्ता पंचायत भवन, स्कूल और ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने का एकमात्र जरिया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वे बीते कई वर्षों से इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक न तो शासन और न ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल की गई है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। रास्ते पर फिसलन और पानी जमा होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

बुधवार शाम करीब 3:50 बजे ग्रामीण नंदकिशोर यादव ने इस जर्जर सड़क की वीडियो स्थिति को जशपुर टुडे पर साझा किया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि दैनिक आवागमन और स्कूली बच्चों की आवाजाही सुरक्षित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!