कोल्हेनझरिया में किसानों को बांटे गए अरहर के बीज राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के तहत हुआ वितरण, बड़ी संख्या में पहुंचे किसान

फरसाबहार, 16 जुलाई 2025।
ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया में बुधवार को किसानों को मुफ्त अरहर बीज वितरित किए गए। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के अंतर्गत कृषि विभाग की देखरेख में संपन्न हुआ। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रथो राम सक्सेना ने किसानों को बीज वितरित किए और बीज की गुणवत्ता एवं खेती के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्ति उपस्थित रहे। सरपंच श्रीमती नवीना पैंकरा, उपसरपंच कोमलकांत साय पैंकरा, गांव के वरिष्ठ नेता हरदेव प्रसाद यादव, भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं पंडरीपानी मंडल युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी मनोज रात्रे, गंगाधर भोय, गोला राम चौहान, संतोष यादव, वरिष्ठ नागरिक जगदेव यादव, सुकृत चक्रेस, विनोद यादव, और कुल्हारबुडा के पूर्व सरपंच विजय साय पैंकरा ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कृषि अधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को उन्नत और गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना है, जिससे पैदावार में वृद्धि हो और क्षेत्र में पोषण सुरक्षा भी सशक्त हो सके।

किसानों ने बीज वितरण के लिए कृषि विभाग का आभार प्रकट किया और मांग की कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि गांव के किसानों को नई जानकारी और संसाधनों का लाभ मिलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!