सूने मकान में 1.85 लाख की चोरी का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, 52 हजार रुपये और बाइक- मोबाइल जब्त

जशपुर/कांसाबेल:
थाना कांसाबेल पुलिस ने सूने मकान से 1 लाख 85 हजार रुपये की चोरी के मामले में तेज़ कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹52,000 नगद, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

यह चोरी प्रोफेसर बिरेन्द्र कुमार पैंकरा के कांसाबेल स्थित घर में 4 जुलाई 2025 को हुई थी, जब वे अपनी पत्नी के साथ ड्यूटी पर गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने खिड़की टूटी पाई और अलमारी से नकदी गायब मिली। मामले की रिपोर्ट 13 जुलाई को दर्ज कराई गई थी।

FIR क्रमांक: 92/2025
धारा: 331(3), 305(ए) भादंवि के तहत अपराध दर्ज

👉 गिरफ्तार आरोपी:

1. शिवा राम (19), नेगीटोली, थाना कांसाबेल

2. सुरेश एक्का (21), नेगीटोला टांगरगांव

3. अरुण एक्का (36), नेगीटोला टांगरगांव

4. नीतेश राम (22), पोरतेंगा

5. अरुण सोनी उर्फ (25), चराइडांड

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि बाकी रकम उन्होंने खा-पीकर खर्च कर दी। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत ~ ₹30,000) भी जब्त की गई है।

👉 कार्रवाई में शामिल टीम:

उप निरीक्षक सुनील सिंह, स.उ.नि. नीता कुर्रे, ईश्वर वारले, राजेश यादव, प्र.आर. नारायण सिंह, मोहन बंजारे, आरक्षक इग्नासियुस एक्का, शिवचंद भगत, विनोद तिर्की आदि।

मामले में एसएसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि:- “थाना कांसाबेल द्वारा चोरी के मामले को चंद दिनों में सुलझाते हुये 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का शेष 52 हजार रू. जप्त किया है, चोरी संबंधी अपराधों के लिए मुखबिर तंत्र को और अधिक सक्रिय किया जा रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!