भालूमुण्डा: सरकारी अनदेखी के बीच शिक्षक सोनू एक्का ने पेश की मिसाल, अपने खर्चे पर स्कूल व आंगनबाड़ी की कराई घेराबंदी

फरसाबाहर/जशपुर
विकाश खंड फरसाबाहर के भालूमुण्डा प्राथमिक स्कूल कई वर्षो से बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं हुई। खुले परिसर में स्कूल और आंगनवाड़ी दोनों ही असुरक्षित स्थिति में संचालित हो रहे थे।

इसी बीच विद्यालय में पदस्थ शिक्षक सोनू एक्का ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए अपने निजी खर्च से पूरे स्कूल परिसर और आंगनवाड़ी केंद्र की जाली तार से घेराबंदी करवा दी। अब बच्चों को एक सुरक्षित वातावरण मिल सका है।

गांव के लोग सोनू एक्का की इस सराहनीय पहल से काफी प्रभावित हैं। वे उन्हें खुले दिल से धन्यवाद दे रहे हैं और इसे गांव के लिए एक प्रेरणादायक कदम मान रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से जो काम सरकारी तंत्र नहीं कर सका, वह एक शिक्षक ने अपने दायित्व से बढ़कर कर दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!