“ऑपरेशन शंखनाद” की बड़ी सफलता: गौ-हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मांस, औजार बरामद

Oplus_131072

जशपुर/तपकरा:
जिले के तपकरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मयूरचुंदी में गौ-वंश वध और मांस विक्रय की सूचना पर पुलिस ने “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में ग्रामीणों की जागरूकता अहम साबित हुई।

गिरफ्तार आरोपी:

1. सुधीर कुजूर (48 वर्ष) निवासी मयूरचुंदी खरवाडीपा, थाना तपकरा

2. वीरसिंह कुजूर (55 वर्ष) निवासी मयूरचुंदी खरवाडीपा, थाना तपकरा

बरामद सामग्री:

49 किलोग्राम गौमांस
काटने के औजार (टंगिया सहित)
तराजू एवं बाट

2 किलो गौमांस ग्राहक वीरसिंह कुजूर के कब्जे से
घटना का विवरण:

दिनांक 17 जुलाई 2025 को ग्राम मयूरचुंदी के जागरूक ग्रामीणों ने एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद मंडावी को सूचना दी कि गांव में गौ-वंश का वध कर मांस को घर में संग्रहित किया गया है।
एसएसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एक संयुक्त पुलिस टीम गठित कर तत्काल मौके पर भेजी गई। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी, जहां आरोपी सुधीर कुजूर और ग्राहक वीरसिंह कुजूर को पकड़ा गया।

पूछताछ में सुधीर कुजूर ने स्वीकार किया कि उसने 16 जुलाई की शाम को अपने काले रंग के बैल को टंगिया से मारकर मांस तैयार किया और उसे भक्षण एवं विक्रय हेतु घर में संग्रहित किया। उसके साथियों ने अवशेषों को जमीन में गाड़ दिया था। पुलिस ने मेमोरेंडम के आधार पर मांस और उपकरण बरामद किए।

फरार आरोपी:

घटना में संलिप्त अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा जारी है।

कानूनी कार्रवाई:

आरोपियों पर छ.ग. पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 10 एवं कृषक पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत प्रकरण क्रमांक 53/25 दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस टीम में विशेष योगदान:

एसडीओपी विनोद मंडावी

सउनि दिलबंधन भगत, भुनेश्वर भगत,प्र.आर. अजय कुजूर लकड़ा, राजेंद्र राम, भगत राम गोरे
आरक्षक धीरेंद्र मधुकर, शोभनाथ सिंह, शिवशंकर राम

मामले में एसएसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि:- “ग्राम मयूरचुंदी के जागरूक ग्रामीणों की सूचना पर गौ-वंश कर वध कर उसका मांस बनाने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार हो गये हैं, उनकी सघनता से पतासाजी की जा रही है। अपने आस-पास इस तरह का घटना घटित हो रहा हो तो इसकी सूचना तत्काल मुझे या फिर नजदीकी थाना/चौकी में देवें। ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!